शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी प्रतियोगिताएँ - 2026
विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी प्रतियोगिताएँ
केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कासरगोड के हिन्दी विभाग द्वारा 21 जनवरी 2026 को विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रचनात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना था। विश्वविद्यालय के सिंधु ब्लॉक स्थित हिन्दी विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख प्रतियोगिताएँ हिन्दी प्रश्नोत्तरी, हिन्दी कविता पाठ तथा हिन्दी गीत रखी गईं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
सबसे पहले हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन शोधार्थी प्रदुन कुमार ने और उनका सहयोग शोधार्थी आदित्य ने किया। इस रोचक सत्र में प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा, साहित्य, रचनाकार एवं समसामयिक विषयों से सम्बन्धित विविध प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का परिचय दिया।
कविता पाठ प्रतियोगिता
प्रश्नोत्तरी के पश्चात् हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का सत्र आरम्भ हुआ, जिसका संचालन शोधार्थी नवीन कुमार शाह ने किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न रचनाकारों की कविताओं का प्रभावपूर्ण पाठ कर हिन्दी काव्य परंपरा की समृद्धि को सामने रखा।
गीत गायन प्रतियोगिता
अगला और दिन का अंतिम प्रतियोगी सत्र हिन्दी गीत गायन प्रतियोगिता का रहा, जिसका संचालन शोधार्थी मान सिंह ने किया। इस सत्र में प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों के माध्यम से हिन्दी भाषा-संगीत की मधुरता का वातावरण निर्मित किया
समापन एवं पुरस्कार वितरण
सभी प्रतियोगिताओं के संपन्न होने के पश्चात् समापन तथा
पुरस्कार वितरण सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन शोधार्थी इलियास मोहम्मद ने किया। समापन सत्र
का आरम्भ विश्वविद्यालय के कुलगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
समापन सत्र में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तारु एस. पवार तथा पर्यटन
विभाग से आमंत्रित अतिथि डॉ. सुनील तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन्हीं के
करकमलों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र
तथा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रो. पवार ने अपने संक्षिप्त संबोधन में
विश्व हिन्दी दिवस की प्रासंगिकता तथा विभाग की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों
का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को हिन्दी के सृजनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित
किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में इस कार्यक्रम के संयोजक विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम बिनोद रे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, अतिथि आचार्यों, निर्णायकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा तकनीकी एवं कार्यालयीन सहयोगियों का आभार
व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दी दिवस-2026 के सफल आयोजन को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस
प्रकार विश्व हिन्दी
दिवस समारोह उत्साह, सहभागिता और रचनात्मकता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
रिपोर्ट लेखन – प्रदुन कुमार
फोटो – दिवाकर, मूलचंद
ब्रोशर – प्रदुन कुमार
कार्यक्रम सहयोग – मंजिमा, लक्ष्मी
मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
'भारतीय भाषाओं में समन्वय : समन्वय की भाषा' पर विशेष व्याख्यान
'भारतीय भाषाओं में समन्वय : समन्वय की भाषा' पर विशेष व्याख्यान

गणतंत्र दिवस समारोह, वर्ष - 2026
गणतंत्र दिवस समारोह
केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय
दिनांक 26 जनवरी 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के अंतर्गत नृत्य, देशभक्ति गीत तथा योग नृत्य जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय कुलपति प्रोफेसर सिद्ध पी. अलगुर द्वारा झंडा रोहण से हुयी इसके बाद सुरक्षा गार्डों और विद्यालय के बच्चों द्वारा बैंड के साथ परेड करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। प्रोफेसर सिद्ध पी. अलगुर ने अपने संबोधन में कहा कि - आज ही के दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ जिसके तहत हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त हुयी, इसलिए जरूरी नहीं है कि हम एक दूसरे की विचार धारा से पूर्णताः सहमत हों, उन्होंने शोधार्थियों-विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी है केवल कक्षा कक्ष में प्राप्त होने शिक्षा ही नहीं उसके बाहर की कौशल आधारित शिक्षा जो हमें एक रोजगार प्रदान कर सके। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें हिंदी विभाग की ओर से डाॅ. राम बिनोद रे (सहायक आचार्य) प्रियंका जवंजाल, दिवाकर कौशिक, (शोधार्थी) ऋतुवर्णा एम. के., कीर्ति राज पी., मंजिमा पी., मौहिबा अब्दुल लतीफ, नंदिता के. वी., आयशतु सदीदह, अश्वती (स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध) शिव प्रसाद (कंप्यूटर साइंस) की टीम ने सामुहिक देशभक्ति गीत वंदे मातरम, ऐ वतन वतन आबाद रहे तू गीत (Patriotic Song) पर प्रस्तुति की।
इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम बिनोद रे की सक्रिय उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने तैयारी करके प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
इस प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहा गया और कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस कार्यक्रम ने हम सभी के भीतर देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
माननीय कुलपति प्रो. सिद्दु पी.आलगुर ने सभी प्रतिभागियों के साथ सामुहिक फोटो सेशन में भाग लिया।
रिपोर्ट लेखन - मंजिमा पी. , स्नातकोत्तर छात्रा
बुधवार, 14 जनवरी 2026
लैंगिक समानता के प्रति दृढ़ संकल्प
हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय
लैंगिक संवेदनशीलता की शपथ : यूजीसी निर्देशानुसार शपथ ग्रहण समारोह
दिनांक 14 जनवरी 2026 को हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य लैंगिक असमानता को समाप्त करना तथा सभी क्षेत्रों में लैंगिक संवेदनशीलता और समानता को सुनिश्चित करना था।
विभागीय कक्ष में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तारु एस. पवार, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनु, सहायक आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तथा डॉ. राम बिनोद रे सहित विभाग के समस्त शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहें।
समारोह के दौरान प्रो. (डॉ.) मनु ने लैंगिक समानता से संबंधित शपथ ग्रहण करवाया, जिसे सभी उपस्थित शिक्षकगण, शोधार्थी तथा विद्यार्थियों ने एक स्वर में दोहराते हुए सामूहिक रूप से ग्रहण किया। यह सामूहिक शपथ विभाग एवं विश्वविद्यालय में समावेशी, सम्मानजनक और समानतामूलक शैक्षणिक वातावरण की स्थापना की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुई।
नीचे कुछ समान शपथ ग्रहण समारोहों की झलकियाँ दी गई हैं, जो इस प्रकार के आयोजनों की भावना को दर्शाती हैं:
प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य भाषण प्रतियोगिता
प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य भाषण प्रतियोगिता 146 वें प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता दिनांक 29 जुलाई ...
-
हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय लैंगिक संवेदनशीलता की शपथ : यूजीसी निर्देशानुसार शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 14 जनवरी 2026 को ह...
-
'भारतीय भाषाओं में समन्वय : समन्वय की भाषा' पर विशेष व्याख्यान दिनांक: 23 जनवरी, 2026 को कासरगोड: केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के ...
-
गणतंत्र दिवस समारोह केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय दिनांक 26 जनवरी 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में गणतंत्र...




