नई राह
केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग द्वारा 4 अगस्त 2026, मंगलवार को सिंधु ब्लॉक स्थित सेमिनार हॉल में प्रातः 10:30 बजे 'नई राह-फ्रेशर्स डे 2026' शीर्षक से नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी आचार्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) तारु एस पवार, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) मनु सहायक आचार्या डॉ. सीमा चंद्रन, डॉ. राम बिनोद रे, डॉ.धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तथा डॉ. सुप्रिया पी. ने अपने-अपने वक्तव्य में नवागंतुकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें विभागीय परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी।
कार्यक्रम में मनोरंजन के विविध आयोजन भी हुए, जिनमें खेल-प्रतियोगिताओं में सभी विद्यार्थियों और विशेष रूप से नवागंतुकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। गायन और नृत्य के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें शोधार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। वरिष्ठ आचार्य प्रो.(डॉ.) मनु, सहायक आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तथा अतिथि शिक्षक डॉ. धन राज ने भी विद्यार्थियों के साथ खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे पूरे माहौल में आत्मीयता और उल्लास का संचार हुआ।
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छत्रों द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा नन्दिता ने किया। 'नई राह' थीम के अनुरूप यह फ्रेशर पार्टी नवागंतुकों के लिए सपनों, अवसरों और साथ की के नई राह की शुरुआत का प्रतीक बनी, जिसने विभाग में आपसी सद्भाव और सामूहिकता की भावना को और सुदृढ़ किया।
रिपोर्ट लेखन - प्रदुन कुमार, शोधार्थी








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें